गोड्डा
महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने आदिवासी गांव में किया कंबल वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा /गोड्डा : लगातार बढ़ती ठंड व शीतलहर के बीच गोड्डा पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता व मानवता की मिसाल पेश की है। ठंड से कांप रहे गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद स्वयं मैदान में उतरे और गोविंदपुर मनियामोर आदिवासी गांव पहुंचकर कंबल वितरण किया। इस मानवीय कार्यक्रम में महागामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल भी उनके साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आदिवासी गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाई। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कान और राहत साफ दिखाई दी।ग्रामीणों ने गोड्डा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शीतलहर के समय प्रशासन का यह सहयोग उनके लिए जीवनरक्षक साबित हो रहा है। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गोड्डा पुलिस सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए आगे भी जरूरतमंद इलाकों में कंबल वितरण और राहत कार्य जारी रहेगा।



