बेटी की मां रेखा श्रीवास ने चकेरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी आप-बीती पुलिस को बताई

कानपुर : मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी एक युवती के माता-पिता ने कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी बेटी का धर्म छिपाकर विवाह करने,जबरन धर्मांतरण कराने और उसे बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। बेटी की मां रेखा श्रीवास ने चकेरी थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपनी आप-बीती पुलिस को बताई है पीड़िता के पिता राजू श्रीवास के अनुसार, उनकी पुत्री संजना 03 दिसंबर 2025 को लापता हो गई थी इस संबंध में उन्होंने तत्काल स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अपनी बेटी को खोजने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच, संजना का इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने माता-पिता को फोन आया संजना ने बताया कि सनिगवां निवासी मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद यूनुस ने जबरदस्ती अपना धर्म छिपाते हुए उससे विवाह कर लिया है बेटी के माता-पिता 29 दिसंबर को जब नफीस के घर पहुँचे, तो वहाँ मोहम्मद यूनुस, उनकी पत्नी और नफीस की चार बहनों ने उनके साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर उन्हें घर से भगा दिया परिजनों ने आरोप लगाया कि नफीस के घरवालों ने धमकी देते हुए कहा कि “अब तुम्हारी लड़की मुसलमान हो गई है संजना के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि नफीस ने फर्जी एवं कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर स्वयं को हिंदू बताते हुए, नीरज नाम बताकर उनकी पुत्री से विवाह किया है परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को कहीं कैद कर रखा गया है और उन्हें उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि उक्त लोग मेरी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना न कर दें माता-पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनकी बेटी को मोहम्मद नफीस और उसके परिजनों के चंगुल से मुक्त कराया जाए और सभी आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए,जिन्होंने उनकी बेटी को बंधक बनाने में साथ दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



