मथुरा

अटलजी सुशासन व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रेरणास्रोत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। अटलजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, प्रत्येक कार्यकर्ता को उन्हें अपने आचरण में उतारना चाहिए। उन्होंने उनके विचारों को जनजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। वह मसानी रोड स्थित अग्रवाटिका में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती समारोह में शिरकत करने मथुरा आईं थीं। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा ने अटलजी के कौशल और वैचारिक दृढ़ता पर जोर दिया। कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर ही पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचा रही। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वह एक महान राजनेता ही नहीं बल्कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं के सशक्त प्रहरी थे। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि उनका जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है। इससे पहले पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर उनको याद किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, मुकेश खंडेलवाल, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, संजय शर्मा, योगेश, पवन हिंडोल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, विजय शर्मा और दीपक गोला आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button