जामताड़ा

झारखंड स्थापना दिवस रजत पर्व पर जामताड़ा से निकले 6 प्रचार वाहन, उपायुक्त रवि आनंद ने दिखाई हरी झंडी

Six campaign vehicles left from Jamtara on the occasion of Jharkhand Foundation Day Silver Jubilee; Deputy Commissioner Ravi Anand flagged them off.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
जामताड़ा में झारखंड राज्य स्थापना दिवस रजत पर्व के उपलक्ष्य में आज समाहरणालय परिसर से 6 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने वाहनों को रवाना किया। यह सभी प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जाकर झारखंड के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाएंगे। मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। रवि आनंद ने कहा कि झारखंड सरकार अपने 25 गौरवशाली वर्ष का उत्सव मना रही है। यह रजत पर्व राज्य के विकास, एकता और नई दिशा का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button