
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में साथ काम करने वाले दोस्तों ने ही युवक की पीट-पीटकर घायल कर दिया। युवक ने इलाज के दाैरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन की है। महुअन निवासी जितेन्द्र (23) अपने गांव के ही कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिर्जापुर हाईवे पर कारों की डेन्टिंग पेन्टिंग का कार्य करता था। 19 दिसम्बर को साथ काम करने वाले कुछ दोस्तों ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की। जेब में रखे मजदूरी के रुपये निकाल लिए। इसकी सूचना जितेन्द्र ने 112 पर कॉल करके पुलिस को दी इससे गुस्साए राहुल, सोनू, विक्रम आदि ने जितेन्द्र के सिर पर भारी चीज से वार किया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। घायल जितेंद्र के हाथ-पैर बांधकर बची शराब उसके मुंह में उडे़ल दी। कार में डालकर उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए। देररात जब घर के किसी सदस्य ने मरणासन्न जितेन्द्र को देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे मथुरा के निजी अस्पताल ले गए। ट्राॅमा सेन्टर में इलाज के दाैरान मंगलवार को जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि जितेन्द्र के पिता लक्ष्मन की तहरीर पर 24 दिसम्बर को महुअन निवासी राहुल, सोनू, विक्रम एवं अन्य के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौपा गया है। पुलिस ने बीती रात एक आरोपी राहुल को पकड़ा है।



