पाकुड़

सड़क बनी, पर रास्ता नहीं: जर्जर पुलिया बनी विकास में सबसे बड़ी बाधा

Road built, but no path: Dilapidated culvert becomes the biggest obstacle in development

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के लिट्टीपाटा प्रखंड क्षेत्र के बड़ाघाघरी मांझी टोला में विकास कार्यों की पोल खुलकर सामने आ गई है। गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क को जोड़ने वाली पुरानी और जर्जर पुलिया का आज तक निर्माण नहीं हो सका, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह पुलिया गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का एकमात्र माध्यम है। पुलिया के जर्जर होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को आने-जाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान उन्हें उम्मीद थी कि पुलिया का भी निर्माण कराया जायेगा। लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण पुलिया को नजर अंदाज कर दिया गया। सड़क अधूरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र जर्जर पुलिया का निर्माण कर सड़क को पूर्ण किया जाए, ताकि गांव के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आन्दोलन करने को मजबूर होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button