ललितपुर

वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

राजकीय इंटर कालेज धौर्रा में हुए कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज धौर्रा में समग्र शिक्षा माध्यमिक के अतंर्गत करियर गाइडेंस मेला और वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डीआईओएस ओमप्रकाश मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्ता लेखाधिकारी घनश्याम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैरियर गाइडेंस मेले में विभिन्न क्षेत्रों के अतिथियों ने बच्चों को आगे बढऩे हेतु प्रेरित किया गया। इनमें अटल विद्यालय प्रधानाचार्य जियालाल, बैंक, डाक, रेल्वे, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, उच्च शिक्षा, पंचायत विभाग और अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं पिछले सत्र के मेधावी छात्रों का ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्य प्रणवीर सिंह राजपूत ने सभी अतिािथयों का आभार व्यक्त किया। तो वहीं मंच संचालन अनुराग शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक मोहन, साजिद, अर्जुन सप्रे आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान अटल महाविद्यालय की प्रधान अध्यापक जियालाल, अध्यापक हीरालाल कुशवाहा, पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, विनय तिवारी, महावीर कुशवाहा, इंद्रजीत यादव, जितेंद्र खटीक, आनंद कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button