खैरथल

खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सख्त कार्रवाई

प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग निर्माण इकाई सील, 2500 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय भिवाड़ी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कड़े कदम उठाते हुए खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट संख्या H1-694 पर संचालित मैसर्स नंदिनी इंटरप्राइजेज के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उक्त इकाई पर्यावरण विभाग की अधिसूचना दिनांक 21 जुलाई 2010 के अंतर्गत प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का निर्माण कर रही थी।
शनिवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सतत निगरानी के दौरान औद्योगिक इकाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इकाई द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग का निर्माण किया जा रहा था। अधिसूचना के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर राज्य मंडल द्वारा मंगलवार को संबंधित उद्योग को बंद करने के निर्देश जारी किए गए।
पर्यावरण विभाग की अधिसूचना के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को  उद्योग परिसर में भंडारित लगभग 2500 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए।
इस कार्रवाई के दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से रोहिताश बलाई, सुनील कुमार, अंकित वर्मा, तुषार अग्रवाल तथा RIICO यूनिट-II से गुरदीप सिंह उपस्थित रहे। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी अमित जुयाल ने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button