घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के संस्थापक स्वर्गीय वीर दुर्गा सिंह घटवार का मनाया गया104 वां जयंती
104th birth anniversary of late Veer Durga Singh Ghatwar, founder of Ghatwar/Ghatwal Adivasi Mahasabha, was celebrated.

नेशनल प्रेस टाइम्सब्यूरो।
धनबाद। शुक्रवार को धनबाद जिला स्थित घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के जिला कार्यालय में महासभा के संस्थापक स्वर्गीय वीर दुर्गा सिंह घटवार का 104 वां जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर से पहुंचे समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीर दुर्गा सिंह घटवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह ने कहा कि दुर्गा बाबू ने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज की एकता, जागरूकता और अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने घटवार/घटवाल समाज को संगठित करने में अहम भूमिका निभाई और समाज के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह स्वर्गीय वीर दुर्गा सिंह घटवार के बताए मार्ग पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करे और समाज को शिक्षा, संगठन एवं जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ाए। वहीं तोपचांची एवं बाघमारा प्रखंड में भी स्वर्गीय वीर दुर्गा सिंह घटवार का जयंती मनाया गया।मौके पर पुरण राय , बैजनाथ राय, घनश्याम राय,विष्णु राय,किशोर राय,लालविहारी राय, विक्की राय, विनोद राय,ललीता देवी, गायत्री देवी, मधुसूदन राय,परमेश्वर राय,शंकर राय,रोहन राय, नित्यानंद राय,डालुराम महतो, मनीष राय,कपीलदेव राय, श्रवण राय, राकेश राय,अभय राय,चंदन राय, संतोष राय, अर्जून राय, शितल राय , विकास राय,एवं सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।nसभी ने एक स्वर में दुर्गा बाबू के विचारों को आत्मसात करने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।



