पाकुड़

पाकुड़ में दो परगना महालों में परगनैत की नियुक्ति, औपचारिक रूप से सनद प्रदान

Appointment of Parganait in two Pargana Mahals in Pakur, formal grant of Sanad

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अनुमंडल पदाधिकारी, पाकुड़ के न्यायालय में लंबित परगनैत नियुक्ति से सम्बन्धित वादों का निष्पादन करते हुए हिरणपुर अंचल अन्तर्गत दो परगना महालों में परगनैत की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में 02 जनवरी 2026 को पाकुड़ अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी के द्वारा औपचारिक रूप से सनद प्रदान की गई। परगना महाल धोवाडांगाल के परगनैत पद पर नारायण टुडू, पिता–स्वर्गीय लोगेन टुडू तथा परगना महाल मोहनपुर के परगनैत पद पर मिसिर टुडू, पिता–स्वर्गीय ईश्वर टुडू को नियुक्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परगना महाल धोवाडांगाल के अन्तर्गत करीब 26 ग्राम, जबकि परगना महाल मोहनपुर के अन्तर्गत लगभग 33 ग्राम सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि परगनैत का पद ग्राम प्रधान से उच्चतर होता है तथा इसकी नियुक्ति संथाल परगना मैनुअल, 1911 में वर्णित प्रावधानों के आलोक में की जाती है। परगनैत सामान्यतः संथाल सिविल रूल्स के अन्तर्गत अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और परगना स्तर पर प्रशासनिक, सामाजिक एवं पारंपरिक कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से नव-नियुक्त परगनैतों से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में न्याय, समन्वय एवं पारंपरिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button