बरेली
भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में मौजूद थे। बैठक के दौरान ही अचानक उनको हृदयाघात (हार्ट अटैक) हुआ था। उन्हें उनके सहयोगियों ने वहां से ले जाकर आनन फानन मेडीसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
डॉ विमल भारद्वाज के मुताबिक सीने में अचानक तेज दर्द होने पर विधायक श्याम बिहारी लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती किए जाने तक उनकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी। वेंटीलेटर पर लिए गए लेकिन बचाया नहीं जा सका। विधायक का निधन हो गया है। इसकी खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।



