गोष्ठी का आयोजन कर व्यापारियों को किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रम विभाग द्वारा नगर क्षेत्र तालबेहट में बाल श्रम रोकने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने संयुक्त टीम सहित तालबेहट क्षेत्र के बाजारों का भ्रमण किया गया और व्यापारियों को जानकारी दी कि यदि उनके द्वारा प्रतिष्ठानों में बच्चों से काम कराये जाने की सूचना मिलती है तो तत्काल कानूनी कार्यवाही की जायेगी। आयुक्त झांसी मण्डल एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल श्रम के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त द्वारा विशेष निर्देश दिये गये हैं कि झांसी मण्डल में आवर्त सभी जनपदों को 26 जनवरी 2026 तक बाल श्रम मुक्त कराना है। प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में नगर क्षेत्र तालबेहट के व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूक किया गया। जहां बाल श्रम कराया जा रहा है वहां प्रत्येक माह बाल श्रम रोकने के उद्देश्य से निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है, जनपद को बाल श्रम मुक्त कराये जाने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं एवं बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने पर सम्बन्धित सेवायोजकों/दुकानदारों के विरूद्ध नोटिस भेजने के उपरान्त प्राभियोजन दायर करने की कार्यवाही की जा रही है, यह कार्य निरन्तर किया जायेगा और शासन के आदेशानुसार प्रत्येक माह कार्यवाही की जा रही है, जिसमें 20 से 70 हजार रुपये तक जुर्माना व 6 माह से 02 साल तक की सजा अथवा दोनो का प्रावधान है। निरीक्षण टीम द्वारा जनपद को बाल श्रम मुक्त कराने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं जिससे जनपद में बाल/किशोर श्रमिकों की संख्या काफी कम रह गयी है। निरीक्षण के समय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मानव तस्कर रोधी थाना प्रभारी मंसूर अंसारी, महिला कां.कल्पना वाजपेयी, श्रम विभाग से कुल्दीप गुप्ता, रामप्रताप सिंह एवं जिला प्रोबेशन से जयराम, चाइल्ड लाइन से शुभम शुक्ला, शुभम अहिरवार, नगर व्यापार मण्डल तालबेहट से विशेष सहयोगी के रूप में संरक्षक कमल प्रकाश शिवहरे, विजय मिश्रा, राजेश सोनी, शिशिर जायसवाल, रविन्द्र जैन, रत्नेश जैन, अंकुर जडिय़ा, बृजेन्द्र शर्मा, फूलचन्द्र रैकवार, अशोक कुशवाहा, वीरन कुशवाहा, राजेन्द्र सूर्यश, नरेन्द्र नामदेव सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।



