पाकुड़

झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखण्ड सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नेसार अहमद- प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, हिरणपुर प्रखण्ड, विजय कुमार साह- अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर, महेशपुर प्रखण्ड, वासुदेव मिधा- श्रम प्रवर्तन अधिकारी, महेशपुर प्रखण्ड, सूरज प्रकाश- प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, पाकुड़ प्रखण्ड एवं बीरबल कुमार चौधरी- श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जो पाकुड़िया प्रखण्ड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शाल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शुभकामनाएं दी और कहा कि उनका यह चयन जिले और राज्य के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल है और भविष्य में इन्हें अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी योगदान देने की प्रेरणा देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button