साहेबगंज

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का साहिबगंज में भव्य स्वागत

Syed Mushtaq Ali Trophy receives grand welcome in Sahibganj

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज झारखंड ने हाल ही में संपन्न सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025का खिताब अपने नाम किया है,जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस जीत के उपलक्ष्य में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ट्रॉफी को पूरे राज्य में भ्रमण पर ले जाया जा रहा है,ताकि उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल सके।इसी क्रम में साहिबगंज पहुंची ट्रॉफी का सिदो-कान्हो स्टेडियम में खेल प्रेमियों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह और उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा उपस्थित रहे।इसके अलावा जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी,महिला एवं पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी,खेल प्रेमी और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। अतिथियों ने झारखंड टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों और क्रिकेट संघ को बधाई दी और कहा कि यह जीत राज्य के युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।इस कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अपने अनुभव साझा किए।वही झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ट्रॉफी को पूरे राज्य में भ्रमण पर ले जाने का उद्देश्य उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रेरित करना है।इससे पहले ट्रॉफी का जमशेदपुर और देवघर में भी भव्य स्वागत किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button