अमरोहा
पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के अंतर्गत बछरायूं चौराहा पर
वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के बछरायूं चौराहा पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया वह एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस नुककड सभा में महेश चंद्र शर्मा, एआरटीओ अमरोहा, अनुज मलिक, प्रभारी यातायात अमरोहा, अनिल जग्गा, सदस्य सड़क सुरक्षा समिति द्वारा उपस्थित वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। नुक्कड़ सभा के दौरान ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालकों से ओवरलोड सवारी न भरने तथा सवारी वाहनों में माल लोडिंग न करने की अपील की गई, साथ ही यह भी बताया गया कि माल ढोने वाले वाहनों में सवारी बैठाना कानूनन अपराध है।
सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों में टेप एवं रिफ्लेक्ट लाइट अवश्य लगाने की सललहा दी गयी , लो बीम व हाई बीम लाइट का सही उपयोग करने तथा कोहरे के समय ओवरटेक न करने के संबंध में जागरूक किया गया। प्रभारी यातायात द्वारा राहवीर योजना के बारे में बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना को राहवीर कहा जाता है
तथा ऐसे व्यक्ति को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है, इसलिए दुर्घटना की स्थिति में घायल की मदद के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। इसके अतिरिक्त दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन अथवा ईयरफोन लगाकर वाहन न चलाने, किसी भी प्रकार के नशे की अवस्था में वाहन न चलाने की बारे में जानकारी दी गई तेज गति सीमा मे बहान ना चलने की अपील की गई


