बरेली
संवैधानिक पदों पर बैठकर कहते हो ‘हिंदू खतरे में है’ तो गद्दी छोड़ दो : वीरपाल सिंह यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी द्वारा भोजीपुरा में आयोजित बी.एल.ए. (बूथ लेवल एजेंट) सम्मान समारोह क्षेत्रीय विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी के भोजीपुरा स्थित फार्म हाउस पर हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा जो लोग सभी संवैधानिक पदों पर बैठकर यह कहते हैं कि ‘हिंदू खतरे में है’, उन्हें कुर्सी पर बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अगर सच में खतरा है तो गद्दी छोड़ दो। देश का संविधान बराबरी,भाईचारे और न्याय की बात करता है, न कि नफरत और डर फैलाने की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा बी.एल.ए. लोकतंत्र की पहली चौकी हैं। हर वयस्क मतदाता का वोट बनवाना और हर वोट की रक्षा करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी ने सभी बी.एल.ए. को सम्मानित करते हुए कहा मिशन 2027 की जीत बूथ से तय होगी। बी.एल.ए. की सजगता और सक्रियता ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है।
जो आज मेहनत करेगा, वही कल जीत का हिस्सा बनेगा।
कार्यक्रम का संचालन युवा नेता चंद्रप्रकाश चंदू ने किया इस अवसर पर भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद सैफी ने विधानसभा टीम का गठन कर पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन बाबू अंसारी, कैसर अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,सुरेंद्र सोनकर,जितेंद्र मुंडे,राम सेवक प्रजापति,संजीव कश्यप,गंगा सिंह यादव,रामनाथ पटेल,विक्रम कश्यप,रामभरोसे लाल यादव, मोहित भारद्वाज, इरशाद मंसूरी, जावेद रज़ा, जाकिर नेताजी, इरशाद अंसारी, अफसर खान, रिजवान अल्वी, शाकिर अंसारी, नाजिम खान उर्फ राजा भैया, शाहबाज़ मलिक, पूर्व सभासद मोहम्मद ताहिर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नियुक्त बी.एल.ए. मौजूद रहे। अंत में विधायक शहजिल इस्लाम अंसारी ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।



