बरेली

दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी पंचतत्व में विलीन

समर्थकों ने नम आंखों से किया विदा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फरीदपुर की श्मशान भूमि पर दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी का अंतिम संस्कार किया गया। नम आंखों के बीच उनके बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी, इसके साथ ही वह पंचतत्व में विलीन हो गए। हर किसी की आंखों में उनके इस तरह अचानक चले जाने का गम साफ झलक रहा था। अंतिम यात्रा में भी तमाम मंत्री और भाजपा के नेता शामिल हुए।
फरीदपुर के विधायक कार्यलय पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजकर 13 मिनट पर यहां से अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें हजारों की तादाद में विधायक के समर्थक, मंत्री, नेता और आम लोग शामिल हुए। 3 बजकर 20 मिनट पर श्मशान भूमि पर सलामी दी गई।
3 बजकर 40 मिनट पर उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सीतापुर के सिधौली से विधायक मनीष राव, शाहजहांपुर सांसद अरुण सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष रशमी पटेल, एमलएसी हरी सिंह ढिल्लो, अशोक कटारिया, दिगविजय सिंह शाक्य, विधायक डीसी वर्मा, मेयर उमेश गौतम, मंत्री धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button