बरेली

15 जनवरी को मायावती का जन्मदिन बरेली में भव्य रूप से मनाया जाएगा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मुख्यमंत्री परम बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन 15 जनवरी को बरेली में भव्य कार्यक्रम के रूप में मनाने की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग भाईचारा बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 4 जनवरी समय दोपहर 12 बजे बरेली मंडल कार्यालय, तुलसी नगर, पीलीभीत बाईपास रोड पर आयोजित की गई है।
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक बी.आर. सागर एवं जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप करेंगे। इस बैठक में बरेली जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पिछड़ा वर्ग भाईचारा के संयोजक एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, जो समाज में भाईचारा मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
इसके साथ ही “गांव-बूथ चलो अभियान” के तहत विधानसभा-वार कार्यक्रम भी जारी किया गया है।
जिसमें 06 जनवरी को आंवला व बिथरी चैनपुर, 07 जनवरी को फरीदपुर व नवाबगंज, 08 जनवरी को बहेड़ी, 11 जनवरी को मीरगंज, 12 जनवरी को भोजीपुरा तथा 13 जनवरी को शहर और कैंट क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button