गोड्डा

नगर निकाय चुनाव 2026/नाम निर्देशन पत्रों की जांच पूरी

गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 13 नामांकन पत्र स्वीकृत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। नगर निकाय चुनाव के तहत गोड्डा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की सवीक्षा (जांच) की प्रक्रिया गुरुवार 5 फरवरी को पूरी कर ली गई है। जांच के बाद निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वीकृत एवं अस्वीकृत नाम निर्देशन पत्रों की सूची जारी कर दी गई है। गोड्डा नगर परिषद से अध्यक्ष पद हेतु कुल 23 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के बाद 18 नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 5 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए है। इसमें से 2 अभ्यर्थियों के नामांकन को रद्द कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के मीडिया को संघ कार्यालय की ओर से संवाददाताओं को दी गई है।
गोड्डा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवार के नामांकन स्वीकृत
कुल 13 प्रत्याशी के नामांकन स्वीकृत किए गए है। जिनमें कुछ अभ्यर्थियों नें दो बार नामांकन किया था। नामांकन स्वीकृत करने वालों में कामरान असर्फी,सुशील रमानी,राजेश कुमार साह (दो सेट), जितेन्द्र कुमार, प्रभु दयाल पंडित, नरेन्द्र कुमार नारायण (दो सेट),प्रखर कुमार, विनोद कुमार, मो० अंजुम अख्तर, अनिल साह (दो सेट), सोनी परवीन, मो० मुस्तकीम (दो सेट) और विशाल कुमार मंडल हैं। इन अभ्यर्थियों का नामांकन सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्वाचन नियमों के अनुरूप पाए जाने के कारण स्वीकार कर लिया गया।
5 उम्मीदवारों के नामांकन अस्वीकृत
जांच के दौरान 5 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों में त्रुटियां पाए जाने के कारण उन्हें अस्वीकृत कर दिया गया। इनमें नीलम देवी (अभ्यर्थिता रद्द), विशाल कुमार मंडल (एक नामांकन अस्वीकृत), सुशील रमानी (एक नामांकन अस्वीकृत), मो० कामरान और विशेसर पंडित (अभ्यर्थिता रद्द) है। अस्वीकृति का कारण निर्धारित प्रपत्रों में त्रुटि, आवश्यक दस्तावेजों की कमी अथवा निर्वाचन नियमों की सही से अनुपालन नहीं होना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button