गोड्डा
सम्मेलन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और जमीनी मजबूती का सशक्त प्रतीक : दीपिका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। ठाकुरगंगटी प्रखंड अंतर्गत ककरघट नेचर्स पार्क, भगैया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महागामा, ठाकुरगंगटी एवं मेहरमा प्रखंड कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं और संगठन के साथियों से संवाद किया। इस अवसर पर दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की एकजुटता, अनुशासन और जमीनी मजबूती का सशक्त प्रतीक है। कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, प्रतिबद्धता और जनसेवा का संकल्प इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस संगठन गांव-गांव और घर-घर तक जनहित की आवाज को मजबूती से पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जननायक राहुल गांधी जी के विजन और कांग्रेस के मूल आदर्शों को आम जनता तक पहुंचाने तथा गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष के संकल्प को दोहराया। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि संगठन की यही शक्ति आने वाले समय में विकास, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करते हुए एक मजबूत, संवेदनशील और जनपक्षधर भविष्य की नींव रखेगी।




