पाकुड़
आयुष विभाग ने स्कूली बच्चों को दिया योग का प्रशिक्षण
Ayush department gave yoga training to school children

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले में आयुष विभाग की ओर से योग और आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्य योजना के तहत स्कूली बच्चों को नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल आयुर्विद्या कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आयुष पद्धतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। आज सोमवार को मध्य विद्यालय कालिदासपुर, अपग्रेड हाइस्कूल नबीनगर सहित अन्य 25 विद्यालयों में योग प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीक की शिक्षा दी गई।



