नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। जिजाैंला में दबंगो ने नीजि रास्ते के लिए रिक्त छोडी गई भूमि पर जबरण कब्जा कर दीवार बना ली। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सम्पूर्ण भूमि पर कब्जा करने की धमकी दी है। पीडित ने बताया कि बीते जुलाई माह में तहसीलदार ने पुलिस को आरेापियो को दीवार बनाने से रोकने के आदेश किए हुए है। पीडित ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
चौसाना चौकी गांव जिजौला में दिनेश बिंदल ने गांव से लगती हुई भूमि को वर्ष 2008 मे खसरा नमबर 292 का कुछ रकबा खरीदा था। लेकिन इसके बाद से गांव के दबंगो ने कब्जा नही होने दिया और डराने धमकाने के कारण भूमि खाली रहीं। तत्कालीन तहसीलददार सचिन वर्मा ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिसबल की मौजूदगी में भूमि पर कब्जा कराया और आरोपियो के खिलाफ कडी कार्यवाही की चेतावनी दी थी। आरोप है कि जिजौला निवासी फरमान आदि ने अब खाली पडी मे पश्चिम दिशा मे रास्ते मे लिए छोडी गई भूमि पर रात्रि के समय मे दीवार का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया। पीडित को ग्रामीाणों से मामले की जानकारी मिली। जिस पर पीडित ने मौके पर जाकर देखा। आरोपी फरमान को कहासुनी की तो उसने दबंगई दिखानी शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने जमीन बेचकर चले जाने की धमकी दी है। पीडित दिनेश बिंदल ने बताया कि आरोपी लम्बे समय से भूमि पर कब्जा करने की फिराक मे था। बीते जुलाई माह मे आरोपी ने खसरा नम्बर 292 पर निर्माण को ईंटे डाली थी। जिसकी जानकारी होने पर पीडित ने जिलाधिकारी को मामले की शिकायत की थी। शिकायत की तहसीलदार ने जांच की और पुलिस को पत्र भेजकर निर्देशित किया था कि निर्माण होने पर आरोपी के खिलाफ कडी कार्यवाही की जायें। वही अब पीडित ने चौसाना पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है।


