बरेली

शर्मा ढाबा पर एसडीएम मीरगंज ने कांवरियों के भोजन और सुरक्षा के बंदोबस्त परखे

भगवान भोलेनाथ को भोग लगाकर लंगर का किया शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
मीरगंज, बरेली । प्रदेश की योगी सरकार कावड़ यात्रा को लेकर काफी संजीदगी से कम कर रही है जिसके तहत जिले की सीमा मीरगंज पर स्थित शर्मा ढाबा पर  आज एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने अस्थाई भोजनालय का स्थलीय निरीक्षण किया ।
ढाबा संचालक अनिल कुमार शर्मा गांव के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश मौर्य के साथ उप जिलाधिकारी ने कांवरियों के लिए रसोई  एवं सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्तों का अवलोकन किया  । इस दौरान उप जिला अधिकारी मीरगंज श्रीमती गुप्ता ने कहा कि कांवरियों की सुरक्षा में और उनकी सेवा में कोई भी कोर कसर बाकी ना छोड़ी जाए उन्होंने श्रीमती कमला देवी रामाधार गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप का भी बारिकी से निरीक्षण किया निरीक्षण किया । अपने निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ को भोग लगा कर लंगर का शुभारंभ किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button