अमरोहा

फर्जी आय प्रमाण पत्र पर चयन का आरोप

आंगनबाड़ी कार्यकत्री को हटाने की मांग।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा/ हसनपुर :  हसनपुर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को गांव फूलपुर बिझलपुर के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र सौंपकर आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि फर्जी आय प्रमाण पत्र के आधार पर हुए चयन को निरस्त किया जाए।
​समाधान दिवस में पहुंचे तेजपाल सिंह, महीपाल और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर मानवती पत्नी चरन सिंह का चयन किया गया था। आरोप है कि चयन के लिए दो अलग-अलग आय प्रमाण पत्र बनवाए गए। पहले प्रमाण पत्र में आय 50, हजार रुपये वार्षिक से अधिक थी, लेकिन चयन पाने के लिए महज दो दिन के अंतराल में दूसरा प्रमाण पत्र 45,600 रुपये का बनवा लिया गया।​ग्रामीणों का दावा है कि शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच की और आय प्रमाण पत्र को निरस्त भी कर दिया है। इसके बावजूद, उक्त महिला को अभी तक चयन प्रक्रिया से बाहर नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि जब आय प्रमाण पत्र निरस्त हो चुका है, तो चयन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर पात्र व्यक्ति को मौका दिया जाए। इस दौरान अजप, परवीन कुमार, चदुसैन और रेखा समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button