पाकुड़
निकाय चुनाव दलीय आधार व ईवीएम से कराने की मांग को लेकर भाजपा का पाकुड़ में एकदिवसीय धरना
BJP's one-day protest in Pakur demanding that the civic body elections be conducted on party basis and through EVMs.
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में पाकुड़ नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। धरना दो वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम से कराने की मांग को लेकर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन नगर परिषद प्रशासक को सौंपा गया। मुख्य वक्ताओं ने राज्य सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विलंब और जनहित की अनदेखी का आरोप लगाया।



