बरेली

दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई

दो युवकों की मौत, रातभर खाई में पड़े रहे शव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर गांव जिया नगला के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। रात होने के कारण ग्रामीणों को घटना की जानकारी नहीं हो पाई। रातभर दोनों के शव सड़क किनारे पड़े रहे। रविवार को सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक दोनों मृतकों की पहचान थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव सागड़ निवासी मोहन स्वरूप (35 वर्ष) और छोटे (38 वर्ष) के रूप में हुई। यह दोनों देर रात बाइक से कहीं जा रहे थे। शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर गांव जिया नगला के पास सड़क के किनारे खड़े शीशम के पेड़ से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों के शव सड़क किनारे खाई में पड़े मिले।
तेज रफ्तार के कारण हादसे की आशंका 
माना जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज रही होगी, जिससे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक की परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रात होने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। उधर, हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button