पाकुड़

लिट्टीपाड़ा में 8 जनवरी को आयोजित होगा प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला

Block level health fair will be organised in Littipada on January 8.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा। सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय सभागार में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लिट्टीपाड़ा के प्रभारी पदाधिकारी मुकेश बेसरा की संयुक्त अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अध्यक्षीय संबोधन के दौरान उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 8 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लिट्टीपाड़ा परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेला का उद्देश्य ग्रामीणों एवं मरीजों को एक ही स्थान पर निःशुल्क एवं समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य मेला में आमंत्रित ग्रामीणों एवं मरीजों की सामान्य चिकित्सकीय जांच के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा आंख, कान, नाक एवं गला की जांच, टीबी नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य जांच, मोतियाबिंद जांच, कुष्ठ नियंत्रण, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की जांच, कैंसर नियंत्रण, मातृत्व स्वास्थ्य सेवाएं, दंत चिकित्सा जांच, परिवार नियोजन, वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।इसके अतिरिक्त उपलब्धता के अनुसार उचित दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा तथा लाभार्थियों के लिए डिजिटल हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य मेला के दौरान उपलब्ध सभी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ आमजनों तक पहुंचाने के लिए बृहद प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि/कल्याण पदाधिकारी के. सी. दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, महिला पर्यवेक्षिका गायत्री कुमारी, प्रमोदिनी टुडू, सुशीला कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) आतिश भट्टाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button