धनबाद

साहेबगंज में नशा मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, न्यायिक अधिकारियों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने निकाली प्रभात फेरी

The Drug Free India campaign gains new momentum in Sahibganj, with judicial officers and voluntary organizations taking out a morning procession.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में साहेबगंज में व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई।
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा साहेबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय परिसर से एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।यह प्रभात फेरी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की DAWN Drug Awareness and Wellness Navigation For a Drug Free India योजना,2025के अंतर्गत मनाए जा रहे जागरूकता सप्ताह का हिस्सा है।डालसा के सचिव विश्वनाथ भगत ने जानकारी दी कि यह जागरूकता अभियान12जनवरी, 2026तक चलेगा,जिसका समापन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया जाएगा।इसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक इसका संदेश प्रभावी रूप से पहुँच सके। प्रभात फेरी का नेतृत्व प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय संजय कुमार उपाध्याय ने किया।इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिंधु नाथ लमाये,अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार,डालसा के सचिव विश्वनाथ भगत,सीनियर सिविल जज आलोक मरांडी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी तुषार आनंद,जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी,चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल अरविन्द गोयल एवं उनकी टीम,न्यायालय के अधिकारी-कर्मी,पारा लीगल वालंटियर्स तथा स्वयंसेवी संस्था मंथन के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने जीवन को हाँ कहें,ड्रग्स को ना,नशा छोड़ो,जीवन जोड़ो,जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साहेबगंज जिले को नशा मुक्त जिला बनाने के संकल्प के प्रति समाज को जागरूक करना और युवाओं को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर बताया गया कि DAWN योजना के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने के लिए कानूनी सहायता, जन-जागरूकता,पुनर्वास सेवाएँ और सामुदायिक सहभागिता को एकीकृत रूप से लागू किया जा रहा है।जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यह प्रयास न केवल युवाओं को सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने की पहल है,बल्कि समाज को स्वस्थ,जागरूक और नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम भी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button