शामली

कार सवार पर फायरिंग का आरोपी अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कैराना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस (315 बोर) भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बीते 31 दिसंबर  को ग्राम तितरवाड़ा निवासी सरवर उर्फ कल्लू पुत्र अय्यूब ने थाना कैराना में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि वह अपनी कार से गांव के साथी मनव्वर पुत्र भूरा और भाई नदीम के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही सावेज पुत्र इरफान, सूफियान पुत्र शाहिद और एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के संबंध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में कैराना पुलिस ने ग्राम बुच्चाखेड़ी के जंगल से वांछित अभियुक्त सूफियान पुत्र शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद किए हैं। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button