बोकारो

सेफ्टी बिभाग के खिलाफ मजदूर आन्दोलन के लिए तैयार-बि के चौधरी।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज जय झारखंड मजदूर समाज का महामंत्री बि के चौधरी के नेतृत्व मे सेफ्टी भवन पर जान है तो जहान है का गगनभेदी नारों के साथ हजारों इस्पातकर्मी और ठेकाकर्मी नै हल्ला बोल प्रदर्शन के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने किया ।बक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन के नजर मे मजदूरों के जान का कोई कीमत नही है क्योंकि सेफ्टी बिभाग के नाकामीयत से दुर्घटना मे मृत मजदूर के आश्रित को नियोजन तो देता है लेकिन अपंग हुए मजदूर को कचड़ा के तरह प्लांट से बाहर फेंक देता है इसलिए अब इसके खिलाफ निर्णायक फैसला होना चाहिए। सभी बक्ताओं को सुनने के उपरान्त महामंत्री बि के चौधरी ने प्रबंधन से कहा कि हर छोटे बड़े कल कारखानो मे कामगारों के जान माल की सुरक्षा के लिए सेफ्टी बिभाग यानी सुरक्षा बिभाग का गठन किया जाता है जिसका प्रारंभिक का मजदूरों के बीच जाकर उनके सुरक्षा उपकरण को देखना तथा उनके तनाव से भरे भावना को को भी परखना होता है ।कार्यस्थल पर चल रहे मसीनों और हाउसकिपिंग का जायजा भी लेना होता है लेकिन सेफ्टी बिभाग अपने मूल कर्त्तव्यों को भूलकर कार्यक्रम मे समय या कागजों के बीच सिमित रखकर कर्त्तव्य का पालन कर रहा है जिसके कारण दुर्धटना पर दुर्धटना घट रहा है ।बर्तमान मे यह नियम भी हिटलरशाही को दर्शाता है कि दुर्धटना मे मृत मजदूर के आश्रित को नियोजन तो नियोजन तो दिया जाता है लेकिन जो मजदूर अपंग हो जाता है उसे कचड़ा के तरह प्लांट से बाहर भगवान भरोषे फेंक दिया जाता है ।इस बात को नासमझ भी समझता है कि मानसिक तनाव रहने पर मन एकाग्रचित नही रहकर मन बिचलित रहता है जिसका प्रभाव भी दुर्धटना का कारण बनता है इसलिए प्रबंधन को चाहिए कि सुरक्षा बिभाग को क्रियाशील बनाते हुए उनके मानसिक तनाव को दूर करें।आज वेज रिविजन को बर्षों बीत गया लेकिन अभी तक 39 महिने का एरियर का भुगतान पर मौन ब्रत ले चुका है।मजदूर प्लांट आने के क्रम मे हीं यह सोचकर मानसिक तनाव मे आ जाता है कि आज भी गेट पर बने स्टेन्ड मे 20/= देना होगा,बेतन से पैसा लौटाने के लिए ताना सुनना पड़ेगा नही लौटाय॔गे तो अगला गेटपास रिन्युअल नही होगा इत्यादि ।इस प्रस्थिति से मजदूर तनाव मुक्त करने के लिए 39 महिने का एरियर, इन्सेंटिव रिवार्ड मे सुधार, युनियन चूनाव एस डब्लू को मोटरसाइकिल गेटपास, मनीकट पर रोक, एस डब्लू का बी जी एच मे ईलाज, सभी प्रकार का भत्ता इत्यादि पर सकारात्मक पहल कर तनाव मुक्त करने का काम करें अन्यथा मजदूरों मे बढ़ते आक्रोश के कारण प्लांट को बहुत बड़ा आन्दोलन से भारी नुकसान हो सकता है जिसका जवाबदेह प्रबंधन होगा ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से: — संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, अनिल कुमार , जे एल चौधरी, तुलसी महतो, रोशन कुमार, आई अहमद, विजय कुमार साह, बालेश्वर राय, आर आर सोरेन, रामा रवानी, राजेन्द्र प्रसाद,मानिक चंद साह, धर्मेन्द्र कुमार, ए डब्लू ए अंसारी, बिनोद कुमार, ए के मंडल,मोहन मांझी, ओ पी चौहान, कार्तिक सिंह, दयाल मांझी, डी गोराई, उपेन्द्र कुमार, एम एल मोदी,हीरा लाल कुम्भार, सुनील कुमार, नासिर अहमद खान, इमरान अंसारी,मंजीत कुमार, उत्तम कुमार, नसीम अंसारी, भागीरथ महतो, तारणि राय, राजेन्द्र साव, विजय कुमार साह, सुनील चौधरी, तपेसर, संजीव कुमार, राम मांझी, राजीव ठाकुर, मिथुन, बी सोरेन, मनोज सिंह, संतोष चौहान, एस के सिन्हा , मंसूर अंसारी, पिंटू कुमार इत्यादि उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button