झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ के मनिष डोटासरा मुकुन्दगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं मुकुंदगढ़। मंण्डी में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कटेवा ने की। विशिष्ट अतिथि घोड़ीवारा सरपंच रघुवीर झुरीया, राजू सरपंच मांडासी, सोटवारा सरपंच राहुल चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कड़वाल एवं अमित बराला थे। बैठक में मनिष डोटासरा को राष्टीय जाट महासंघ का मुकुन्दगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र सिंह क्यामसरिया द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया। इस मोके पर मुकुन्दगढ़ मंण्डी व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप मुहाल पबाणा ने सभी गणमान्यजनों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया।इस दोरान उम्मेद कालेर सहित अतिथियों व जाट समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने जाट समाज के सुधार पर प्रकाश डाला। मंच संचालन महेंद्र डूडी द्वारा किया गया। मोके पर रामकुमार डोटासरा, ओपी बिर्ख, विजसिंह मुहाल, बीरबल मील, जयप्रकाश सोऊ, महेश चाहर , घासी बिरख, रामकरण श्योराण, इंद्राज पूर्व सरपंच पबाणा पंचायत, सांवरमल महला , ताराचंद महला, श्रीराम दतुसलिया, जयप्रकाश जाखड़, महेन्द्र मील, रामकुमार , विजयपाल एचरा, आशीष डूमरा, मुकेश झूरीया, राजेश ख्यालिया, अविनाश जानू, विरेन्द्र मील, विजेंद्र डांगी एवं अनिल चाहर सहित बड़ी संख्या में जाट समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



