शामली

नाबालिग से अश्लील कॉल, विरोध पर परिवार से मारपीट,मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बे के एक मोहल्ले में नाबालिग किशोरी से मोबाइल फोन पर अश्लील बातचीत करने और शिकायत करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार उसकी करीब 13 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाला युवक शाहबान लगातार फोन कर अश्लील बातें करता था, जिससे किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसकी जानकारी समाज के जिम्मेदार लोगों को दी गई, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। परेशान होकर परिजनों ने घर का मोबाइल नंबर बदल दिया, इसके बावजूद आरोपी ने पिता के मोबाइल पर कॉल कर गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि गत चार जनवरी को शिकायत करने पर शाहबान के परिजन मुस्तफा, शाकिर, शाहबान, राशिद व शौकत अन्य लोगों के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और रिजवान, उसकी पत्नी व नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट की। इस दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button