मुरादाबाद

आनलाइन गेम खेलने के कारण कर्ज में डूबे कारोबारी ने किया सुसाइड 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में कारोबारी फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया जिसका शव पानी के प्लांट पर फंदे से लटका मिला। कारोबारी ऑनलाइन गेम खेलता था ।इसमें करीब 20 लख रुपए का कर्ज हो गया था। मरने से पहले कारोबारी में पत्नी के नाम एक सुसाइड नोट लिखा।
नीरा मेरा इस दुनिया से जाना ठीक है अगर मैं रहता तो सब खत्म हो जाता। मैं बहुत ही बेकार आदमी था। अपना और गब्बू का ध्यान रखना परेशान मत होना। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए भेज दिया है। सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है।
पानी के प्लांट पर लटका मिला शव 
बिजनौर के थाना स्योहारा इलाके के गांव काजमपुर शेरपुर निवासी वरुण चौहान का पानी सप्लाई का काम था। उनका मुरादाबाद के काजीपुरा में प्लांट था वह शहर में कई स्थानों पर पानी सप्लाई करते थे रोजाना घर से मुरादाबाद आते जाते थे।
शाम करीब 4 बजे वरुण का शव प्लांट के अंदर फंदे से लटका मिला पड़ोस में प्लाटिंग का काम करने वाले नदीम ने उनका सब लटका देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस को सब की जेब से एक सुसाइड नोट मिला।
वरुण के शव से लिपटकर रोई पत्नी 
पुलिस ने घर वालों इसकी जानकारी दी इसके बाद पत्नी नीरा अपने भाई अमित के साथ मौके पर पहुंची। वह पति के शव से लिपट गई वह रोते-रोते बेसुध भी हो गई। भाई अमित ने उसे संभाला। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अमित ने बताया कि तीन दिन पहले वरुण अपनी पत्नी और बच्चों को अपनी सुसराल अमरोहा के गांव बड़हरा छोड़ गए थे।
साले ने कहा सुसाइड नहीं मर्डर हुआ है 
वरुण के साले अमित ने बताया कि 11 साल पहले वरुण की शादी हुई थी वरुण ऑनलाइन गेम खेलते थे उन पर कर्ज हो गया था एक साल पहले उन्होंने 4 बीघा जमीन बेचकर कर्ज चुकाया था। मेरे बहनोई ने सुसाइड नहीं किया उनका मर्डर हुआ है।
मीरा मेरा इस दुनिया से जाना ही ठीक था अपना और गब्बू का ध्यान रखना। परेशान मत होना मैं अगर रहता तो सब खत्म हो जाता मैं बहुत ही बेकार आदमी था। मैं अपनी जेब में पेपर रखकर मर रहा हूं। ताकि पुलिस तुम्हें परेशान न करे मम्मी और गब्बू का बहुत ध्यान रखना गब्बू को रुलाना मत और मारना भी मत कमल भैया ,विक्की भैया की जिम्मेदारी होगी इसे कामयाब करने की।
सीओ ने बताया कर्ज से परेशान थे वरुण
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आनलाइन गेम खेलते थे वरुण इसमें वह काफी रुपए गंवा चुके थे और मानसिक तनाव में रहते थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । सुसाइड नोट को भी जांच के लिए फारेंसिक लैब भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button