धनबाद
एकेडब्ल्यूएमसी रामकनाली कोलियरी में चोरों ने उड़ाए 120 फीट केबल
Thieves stole 120 feet of cable at AKWMC Ramkanali Colliery
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बीसीसीएल कतरास एरिया-4 अंतर्गत एकेडब्ल्यूएमसी रामकनाली कोलियरी के तीन नंबर सिम में शनिवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। बंद पड़े पंखा घर में सेंधमारी कर दो दर्जन से अधिक की संख्या में चोर माइंस के अंदर प्रवेश कर गए और बीसीसीएल की करीब 120 फीट लंबी केबल उड़ा ले गए। चोरी की इस वारदात के दौरान चोरों ने वहां मौजूद छह कर्मियों को बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा पंखा घर में की गई सेंधमारी स्थल की भराई कराई गई। वहीं, चोरी की घटना को लेकर रामकनाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



