अमरोहा
तालाब की सफाई करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा /हसनपुर : हसनपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव स्थित तालाब की सफाई कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौपकर ग्राम प्रधान एवं सचिव पर लापरवाही करने का आरोप लगाया।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव बाहपुर के ग्रामीण तहसील प्रांगण में एकत्र हुए और संपूर्ण समाधान दिवस में प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव बहापुर में एक तालाब स्थित है ।जिसकी सफाई का कार्य सुधार रूप से किया जा रहा था परंतु कुछ समय से तालाब की सफाई का कार्य ग्राम प्रधान एवं सचिव के द्वारा रुकवा दिया गया।जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।ग्रामीणों की मांग है कि ग्रामीणों के हित में तालाब की सफाई कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार, संदीप कुमार,विजेंद्र कुमार,कुलदीप, अनूप कुमार,मनोज कुमार,लवकेश कुमार,नन्हे,अंकुर कुमार,गजेंद्र,विनोद कुमार,सुधीर पोसवाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।



