बरेली

बार एसोसिएशन चुनाव…उपाध्यक्ष पद पर हुलासी राम को मिली जीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह शुरू हुआ। कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर रजत मोहन विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर हुलासी राम ने कब्जा किया। अन्य पदों के लिए मतगणना जारी थी। शाम तक सभी पदों पर परिणाम आ सकेंगे।
मंगलवार सुबह 9.30 बजे से 21 पदों के लिए मतगणना शुरू हुई। दोपहर तक कनिष्क उपाध्यक्ष का परिणाम आया। कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर 514 वोट से रजत मोहन की विजयी रहे। उन्हें 1059 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद नसीम सैफी को 544 वोटों से हराया।
नसीम सैफी को कुल 515 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर शांतनु मिश्रा एडवोकेट 438 मत से विजय घोषित हुए। उन्हें कुल 881 मत प्राप्त हुए। उनकी प्रतिद्विंदी रीना रही जिन्हें 443 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर हुलासी राम 565  वोट प्राप्त कर विजयी रहे । निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित कुमार सिंह को 50 वोट से हराया। वहीं अध्यक्ष और सचिव सहित 21 पदों पर मतगणना जारी थी। जिसके परिणाम शाम तक आने की बात कही जा रही है। इससे पहले सोमवार को बरेली बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव का मतदान काफी गहमागहमी के बीच पूरा हुआ था। मतदान के आखिरी घंटे में फर्जी वोटिंग की शिकायत पर काफी हंगामा भी हुआ था। 80 प्रत्याशियों के पक्ष में 2428 मतदाताओं ने वोट किए थे। 88.74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button