बरेली
प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान पुरस्कार से महाराष्ट्र में मोहित शर्मा किए जाएंगे सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आशुतोष सिटी बरेली के निवासी मोहित शर्मा को यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा कल्याण महाराष्ट्र में प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मोहित शर्मा महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र होने के साथ ही अनेक माध्यम से सामाजिक एवं युवा गतिविधियों में अग्रसर रहें और रक्तदान,स्वच्छता, वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण,चिकित्सीय सहायता, दिव्यांगजनों की सहायता,साक्षरता,महिला सशक्तिकरण,कोविड महामारी में सेवा आदि कार्यों में अपना अहम योगदान दिया हैं। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा चयनित कर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं एन.एस.एस. के सर्वोच्च पुरस्कार से 2022 में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया हैं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2024 में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सम्मानित किया गया हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भी मोहित शर्मा को उनके निस्वार्थ भाव से की गई गई सेवा के लिए सम्मानित किया हैं। इनके सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक संस्थाओं से इन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया हैं। युवा मोहित शर्मा अपनी उपलब्धियों से बरेली का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। उनका कहना हैं कि हमेशा लोगों के लिए कार्य करने की निरंतरता ही उनकी इन उपलब्धियों का कारण हैं, वह हमेशा किसी भी माध्यम के द्वारा सामाजिक सेवा कार्यों में अपना योगदान देते रहते हैं। यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा मोहित शर्मा को उनके कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा, जिसमें पूरे देश से 15 ऐसे युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान प्रदान किया हैं।


