अमरोहा

पंचायत में जमकर चले लाठी-डंडे

एक घंटे हुआ पथराव,दोनों पक्षों के तेरह लोग घायल,दो की हालत नाजुक, हायर सेंटर रेफर।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 अमरोहा /हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे हो रही पंचायत में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और जमकर पथराव हुआ, मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव बाटुपुरा में मंगलवार की सुबह युवती के मामले को लेकर गांव में पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट में महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।गांव निवासी हिंदू नाई समाज की एक युवती करीब 20 दिन पूर्व खड़गवंशी बिरादरी के एक युवक के साथ चली गई थी। इसी को लेकर दस दिन पूर्व हुई पंचायत में खड़गवंशी पक्ष ने 6 जनवरी तक युवती को वापिस देने का आश्वासन दिया था। सुबह जब दोबारा पंचायत बैठी, तो बातचीत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए और पथराव शुरू हो गया। प्रथम पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने घरों में घुसकर भी मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।सूचना पर पहुंची डायल 112 और 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया। प्रथम पक्ष के रघुवीर, अंकित, सरोज, मुनेश, प्रेमपाल, राम अवतार तथा दूसरे पक्ष के महेंद्र, सुशील, मंगल, राजेंद्र, तीर्थ, हरनंदी और सुषमा घायल हो गए। चिकित्सक ने दोनों पक्षों के रघुवीर व तीर्थ की हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले की छानबीन की जा रही है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार द्वारा बताया गया की मारपीट की दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है,घायलों को सीएचसी भेज दिया गया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button