खेत में सड़ा गला मिला महिला का शव…
नग्न और जली अवस्था में महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्यारों ने चेहरा भी जलाया, पुलिस जांच में जुटी....

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के लहडरा गांव में 30 वर्षीय महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया । शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद हत्या कर शव को यहां फेंक कर जलाया भी गया है ।
जानकारी के अनुसार , गांव के जंगल में कुछ किसान गन्ने की छिलाई करने के लिए पहुंचे तो वहां एक महिला का शव पड़ा हुआ था। महिला का शव देख वहां अफरा तफरी मच गई। हत्या आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए महिला के चेहरे को जला दिया है। इस घटना को देख लोगों में हड़कंप मच गया तथा चंद मिनट में ही भारी भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लोगों में चर्चा है कि संभवत है महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर हत्या की गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि , जंगल में पुलिस को महिला के शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र 30-32 साल प्रतीत हो रही है। हापुड़ सहित आसपास के जिलों में गुमशुदगी थाने में तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



