अमरोहा

आदमपुर पुलिस ने वसूली वारंटी को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 अमरोहा आदमपुर : पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के निकट पर्यवेक्षण में थाना आदमपुर पुलिस को एक सफलता मिली है।
थाना अध्यक्ष आदमपुर के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक वसूली वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटी का नाम विक्की पुत्र स्वर्गीय कैलाश निवासी ग्राम मरौरा थाना आदमपुर जनपद अमरोहा है। आरोपी के विरुद्ध अपराधिक प्रकीर्ण वाद संख्या 484/2025 धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत वसूली वारंट जारी किया गया था, जो थाना रहरा से संबंधित है। उक्त वसूली वारंट की तामील हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद दिनांक 07 जनवरी 2026 को वांछित वारंटी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जनपद अमरोहा द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में की गई है। आरोपी की न्यायालय में पेशी की तिथि 02 फरवरी 2026 निर्धारित है।
गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए गिरफ्तार वारंटी को समय से संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन कराना एवं लंबित वारंटों की तामील कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button