हजारीबाग
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में हुआ आगमन
सांसद मनीष जायसवाल ने किया भव्य स्वागत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। क्षेत्र में उनके आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह दिखा। बरही चौक पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल जी ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं संग गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को पुष्पगुच्छ भेंट कर हृदयाभिनंदन किया।



