ब्राह्मणो मे एकजुटता का अभाव,आपसी विरोध खतरनाक-पूज्य प्रखर जी महराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बुधवार को प्रमोद आलोक इंटर कालेज अमेठी में विप्र बंधुओं की विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ |कार्यक्रम आयोजक डॉ॰देव मणि तिवारी के कुशल संयोजन में अंतराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध सनातन संत पूज्य प्रखर जी महराज की अध्यक्षता में ब्राम्हण एवं सनातन संस्कृति पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में अपने अभिभाषण में पूज्य प्रखर जी महाराज ने ब्राम्हणों में एक जुटता ना होना एवं आपसी विरोध को ब्राम्हण समाज के लिए सबसे खतरनाक बताया |
आयोजक डॉ॰ देव मणि तिवारी ने समाज में निजी स्वार्थों के कारण ब्राम्हण समाज में व्याप्त आपसी गतिरोध एवं समाज में नशाखोरी को समाज के लिए एक बड़ा खतरा बताया |कार्यक्रम में जनपद भर के विभिन्न क्षेत्रों के अनेक गणमान्य ब्राम्हण नेता ,शिक्षाविद ,पत्रकार ,समाजसेवी ,एवम संत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे एवं ब्राम्हणों के उत्थान, सशक्तिकरण एवं एकीकरण हेतु अपने विचार व्यक्त किये ।|कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों में उमाशंकर शुक्ल, रमापति मिश्र, दसरथ प्रसाद शुक्ल, ध्रुवराज शुक्ल, अरविंद तिवारी, प्रेमचंद तिवारी, डॉ अशोक तिवारी, हृदय नारायण शुक्ल, जगदीश नारायण पाण्डेय, सचिन तिवारी, कालिका प्रसाद तिवारी, हरिहर मिश्र, घनश्याम शुक्ल, डॉ अर्जुन प्रसाद पाण्डेय, रमाशंकर मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, बलराम शुक्ल, धर्मेन्द्र शुक्ल, डॉ नरेन्द्र मिश्र, मनोज शुक्ल, अरविंद शुक्ल, अरुण कुमार शुक्ल, लालजी शुक्ल आदि उपस्थित रहे।

