बरेली

दिल पर भारी पड़ रही ठंड… 

बचाव के लिए पीते रहें गुनगुना पानी, कम होगा हार्ट अटैक का खतरा : डॉ अजय मोहन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। सर्दी का यह मौसम दिल पर भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सीने के दर्द के मरीज बढ़े हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी के मौसम में बिना प्यास लगे भी गुनगुना पानी पीते रहें। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होगा।
सर्दी के मौसम में पानी कम पीने के साथ ही कोहरे, धुंध में मौजूद धूल के कण सांसों के रास्ते शरीर में प्रवेश कर हृदय रोग और ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा रहे है। फेफड़ों की हालत खस्ता होने लगी है। लोग थोड़ा सा काम करते ही थकने लगे हैं। सांस फूल रही है और रक्तचाप बढ़ने लगा है। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
बरेली के जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में हृदय व सांस से जुड़े मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला चिकित्सालय के  डॉक्टर अजय मोहन ने बताया कि इस मौसम में बच्चे, बुजुर्गों व रोगियों को ठंड से बचना चाहिए। उनका कहना है कि बिना प्यास लगे भी गुनगुना पानी पीते रहें। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम होगा। दिल और दिमाग की सेहत पर कोहरा और स्मॉग दोहरा वार कर रहे हैं।  ठंड का सीधा असर धमनियों पर पड़ता है। सर्द मौसम में धमनियां सिकुड़ जाती हैं, इससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।    वर्जन: सीएमएस डॉक्टर अजय मोहन ने बताया कि जिला अस्पताल में एक अलग से वार्ड बनाया गया है जिसमें ठंड से बीमार हुए मरीजों का इलाज होगा इसके अलावा जिला अस्पताल में नगर निगम की तरफ से चार जगह अलाव की भी व्यवस्था की गई है ताकि मरीज के साथ आए परिजन जनों का ठंड से बचाव हो सके !
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button