दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

अजित पवार की विमान दुर्घटना की प्रारंभिक जांच खराब मौसम और तकनीकी गड़बड़ी बनी हादसे की वजह!

नई दिल्ली : अजित पवार विमान दुर्घटना की प्रारंभिक जांच में कम दृश्यता में लैंडिंग के फैसले और एक संभावित तकनीकी खराबी को त्रासदी का मुख्य कारण माना जा रहा है। अधिकारियों द्वारा ब्लैक बॉक्स डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, जिसके बाद ही दुर्घटना के असल कारणों पर अंतिम रिपोर्ट सामने आएगी।
बारामती हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में अहम शुरूआती निष्कर्ष सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांच में दो प्रमुख कारक सामने आए हैं जो इस घटना के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। विस्तृत विश्लेषण अभी जारी है। सूत्रों के अनुसार, रनवे पर कम दृश्यता के बावजूद विमान ने लैंडिंग का प्रयास किया। जांचकतार्ओं ने पाया कि ऐसी परिस्थितियों में लैंडिंग का निर्णय लेना प्रारंभिक आकलन से सामने आए प्रमुख बिंदुओं में से एक है।
दृश्यता की समस्या के साथ-साथ, प्रारंभिक जांच के दौरान एक संदिग्ध तकनीकी खराबी भी सामने आई है। अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या किसी सिस्टम की खराबी के कारण विमान के उतरने और लैंडिंग के दौरान उसके प्रदर्शन पर असर पड़ा होगा। अधिकारियों ने विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा रिकवर करना शुरू कर दिया है। पूरा डेटा प्राप्त और विश्लेषण हो जाने के बाद, पूरी जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी। अधिकारियों ने जोर दिया कि अंतिम निष्कर्ष इस महत्वपूर्ण उड़ान डेटा पर निर्भर करेगा।
बारामती हवाई पट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए लीयरजेट 45 विमान का ब्लैक बॉक्स घटना के एक दिन बाद बरामद कर लिया गया था। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) बारामती टेबलटॉप हवाई पट्टी पर विमान के दूसरे लैंडिंग प्रयास के दौरान हुई दुर्घटना की जांच कर रहा है। आपको बता दें कि एनसीपी प्रमुख का बुधवार सुबह (28 जनवरी) मुंबई से ब्रह्मंती जाते समय एक चार्टर विमान दुर्घटना में निधन हो गया।
66 वर्षीय पवार, दिग्गज राजनीतिज्ञ और एनसीपी संस्थापक शरद पवार के भतीजे और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के चचेरे भाई थे। वे महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक गैर-लगातार उपमुख्यमंत्री रहे। उन्होंने विभिन्न सरकारों में छह कार्यकाल तक इस पद पर कार्य किया। उन्होंने पृथ्वीराज चव्हाण, देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे की मंत्रिमंडलों में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button