गाजियाबाद

मुठभेड़ में घायल हुआ दीपक अगरौला गैंग का शूटर संजीत

पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी : अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी कटिया कट के पास बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दीपक अगरौला गैंग का कुख्यात शार्प शूटर संजीत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने 32 बोर की फैक्ट्री मेड लाइसेंसी रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखा और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल सिंह राजपूत को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक अगरौला गैंग का शार्प शूटर संजीत (रंजीत), जो हाल ही में अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या के एक मामले के मुख्य गवाह एवं वादी मुकुल बंसल की हत्या के प्रयास में शामिल था, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से अंकुर विहार क्षेत्र में आने वाला है।
सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की निशानदेही पर एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और वाहन छोड़कर फरार होने की कोशिश करने लगा।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button