बरेली

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में चुने गए बरेली के रुद्रांश, नई दिल्ली में रखेंगे विचार

राज्यपाल से भेंट उपरांत नई दिल्ली के लिए रवाना हुए रुद्रांश, भारत सॉफ्ट पॉवर विषय पर देंगे प्रस्तुति

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली :  देश के भविष्य को दिशा देने वाले विचारों के राष्ट्रीय मंच पर बरेली के युवा रुद्रांश सक्सेना की उपस्थिति जिले के लिए गौरव का विषय है।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 8 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में 23 वर्षीय रुद्रांश सक्सेना का चयन हुआ है। ग्रीनपार्क कॉलोनी निवासी रुद्रांश, सचिन सक्सेना के पुत्र हैं और उन्होंने लाखों प्रतिभागियों के बीच अपनी मेधा, दृष्टि और विचार-शक्ति से यह मुकाम हासिल किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट और संवाद के बाद रुद्रांश अब नई दिल्ली पहुंचे हैं जहां वे “भारत की सॉफ्ट पावर” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
यह डायलॉग केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि नीति-निर्माण और युवा दृष्टिकोण के संगम का मंच है। यहां देश के प्रधानमंत्री युवाओं से सीधे संवाद कर उनके विचारों को सुनेंगे—जो रुद्रांश जैसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर है। इसके साथ ही रुद्रांश को केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ डिनर का अवसर भी मिला है।
रुद्रांश का मानना है कि भारत की सॉफ्ट पावर—संस्कृति, ज्ञान, तकनीक, नवाचार और मानवीय मूल्यों का समन्वय—वैश्विक मंच पर देश की पहचान को सुदृढ़ करता है। उनका दृष्टिकोण भारत को केवल आर्थिक महाशक्ति नहीं, बल्कि नैतिक और बौद्धिक नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित करने पर केंद्रित है।
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सत्यदेव आर्य, विकसित भारत यूपी टीम के कैप्टन अमन कुमार सहित अनेक युवाओं और प्रबुद्धजनों ने रुद्रांश को बधाई दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button