झुंझुनू
तेजाजी मन्दिर में सीमेंट के एक हजार कट्टे देने की घोषणा करने पर पूर्व सरपंच शीशराम डांगी का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। बस स्टैंड के पास महालक्ष्मी ज्वैलर्स सभागार में राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ, जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा एवं जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान के सानिध्य में ओजटू के पूर्व सरपंच एवं राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी द्वारा क्यामसर तेजाजी मन्दिर में एक हजार सीमेंट के कट्टे देने की घोषणा करने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चिड़ावा युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम लाम्बा, महासचिव सूबे. जयसिंह बराला, सचिव हरिश फोगाट, सूबे. मेजर हरलाल सिंह डांगी, जितेन्द्र लाम्बा एवं बाबूलाल माठ ने शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर पूर्व सरपंच शीशराम डांगी का सम्मान किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का तन मन धन से सहयोग मिल रहा हैं।



