खैरथल

खैरथल-तिजारा जिले के प्रोग्रामरों ने राजस्थान डिजीफेस्ट 2026 में दर्ज की उल्लेखनीय सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र कुमार त्यागी के मार्गदर्शन में खैरथल-तिजारा जिले के प्रोग्रामर राहुल कुमार, किशनगढ़-बास एवं  राहुल शर्मा, मुण्डावर ने राजस्थान डिजीफेस्ट 2026 के अंतर्गत आयोजित 36 घंटे के एआई हैकाथॉन में भाग लिया। यह हैकाथॉन राजस्थान डिजीफेस्ट टीआईइ ग्लोबल समिट-2026 के तहत आयोजित एक राष्ट्रीय-स्तरीय तकनीकी प्रतियोगिता थी,जिसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को स्केलेबल,एआई-आधारित व नवाचारी समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करना था।
प्रतियोगिता के दौरान दोनों प्रतिभागियों ने कृषि, स्वास्थ्य एवं क्षेत्रीय बुद्धिमत्ता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता एल फॉर एग्रीकल्चर, हेल्थ व फील्ड इंटेलीजेंस) श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और तृतीय स्थान हासिल किया तथा 25,000 रूपये की पुरस्कार राशि प्राप्त की।
इस हैकाथॉन में राज्य भर से 200 से अधिक टीमों ने भाग लिया और अपनी तकनीकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया, जिससे राजस्थान को नवाचार और डिजिटल समाधान के राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को मेंटर्स, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के समक्ष अपने प्रोटोटाइप प्रस्तुत करने के अवसर भी प्राप्त हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button