खेलगोड्डा

बोहरा में विक्की मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सह खेलकूद प्रतियोगिता शुरू 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट के सर्वोदय हाट, बोहरा के माँ काली के प्रांगण में स्थित स्टेडियम में विक्की मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सह खेलकूद प्रतियोगिता के 20वें संस्करण का भव्य उद्घाटन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने फीता काटकर किया। अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि यह आयोजन माँ काली की पूजा के शुभ अवसर पर वर्षों से परंपरागत रूप से आयोजित होता आ रहा है, जो क्षेत्र में खेल, संस्कृति और एकता का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है, जो समाज के लिए सकारात्मक संकेत हैं। कार्यक्रम में क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल, क्विज, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी नृत्य और म्यूजिकल नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी मुंबई से मशहूर गायक और डांस टीम इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। विधायक ने खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का रास्ता भी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button