गाजियाबाद

मीरपुर डंपिंग ग्राउंड के विरोध में क्षेत्र वासियों का ऐलान

कल से अनिश्चितकालीन धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : मीरपुर गांव में प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आज  लोनी खादर क्षेत्र के लोगों द्वारा एक पंचायत का आयोजन मीरपुर हिन्दू गांव में किया गया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक डंपिंग ग्राउंड को यहां से स्थानांतरित नहीं किया जाएगा, तब तक सभी क्षेत्र वासी सांकेतिक रूप से अनिश्चितकालीन धरना देकर शासन-प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करेंगे।
पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि धरने की शुरुआत कल से की जाएगी, जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जताई और क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने को ग्रामीणों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और भविष्य के लिए घातक बताया
पंचायत में प्रमुख रूप से लीलू भगत जी, मामचंद त्यागी, सुभाष त्यागी, लीलू त्यागी, तेजराम मंडार, रामनरेश त्यागी, राजबीर त्यागी, गौरव त्यागी, मुकेश त्यागी, इरशाद, लोकेंद्र, रामकुमार, महेंद्र त्यागी, महेश त्यागी, पवन मंडार, सुबोध मंडार, बॉबी त्यागी, राजेंद्र बेसला, गोपी प्रधान, ब्रह्मसिंह प्रधान, श्याम चौहान, प्रमोद चौहान, मोनू त्यागी, अशोक सेवक, रविन्द्र त्यागी, धनसिंह त्यागी, उमेश त्यागी, सुरेश त्यागी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को प्रशासन द्वारा अनदेखा किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button